क्या Tik Tok vs YouTube की आड़ में हो रहा है China vs America ?

अलीगढ़। जैसा कि आप जानते हैं कि आज-कल जो सबसे ट्रेंडिग में हैं वह Tik-Tok vs YouTube है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण असल में क्या है? सभी लोग यह समझते हैं कि Tik-Tok के स्टार आमिर सिद्दिकी ने Youtubers के बारे में बुला-भला बोला, जिसके जवाब में चर्चित Youtuber कैरीमिनाटी ने अपने एक वीडियो में Tik-tokers को अच्छे से रोस्ट किया और वहीं से इस जंग की शुरुआत हो गई और साथी कैरी की वह वीडियो काफी वायरल हुई, परंतु कुछ समये बाद उस वीडियो को Youtube  से हटा दिया गया।

दरअसल सच्चाई कुछ और ही है, यह लड़ाई Tik-tok vs YouTube नहीं बल्कि China vs America है-

आपको बता दें कि दरअसल सच्चाई कुछ और ही है, यह लड़ाई Tik-tok vs YouTube नहीं बल्कि China vs America है। बता दें कि Tik-Tok एक वीडियो-शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग सेवा है जिसका स्वामित्व बाइटडांस के पास है, जो एक चीनी कंपनी है जिसकी स्थापना 2012 में झांग यिमिंग ने की थी, वहीं Youtube एक अमेरिकी ऑनलाइन वीडियो-साझाकरण मंच है जिसका मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफ़ोर्निया में है और साथ ही कोरोना को लेकर अमेरिका और चीन में कोल्ड वॉर चल ही रहा है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लड़ाई दरअसल इन दोनो देशों के बीच की है।

आपको बता दें कि इस रोपोर्ट के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह लड़ाई Tik-Tok  और YouTube की नहीं बल्कि चीनी और अमेरिकी की है-

  • इससे पहले भी चर्चित Youtuber कैरीमिनाटी ने Tik-tokers का रोस्ट किया है, परंतु इतना मुद्दा कभी नहीं बना साथ ही कई Youtubers नेे इससे पहले Tik-tokers को रोस्ट किया है, परंतु इतना विवाद कभी नहीं हुआ, ऐसे में इसी दौरान यह विवाद क्यूँ?
  • Tik-Tok की रेटिंग एकदम से गिरना– आपको बता दें कि जब से यह विवाद हुआ तब से ही Tik-Tok की रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि tik-tok की रेटिंग 4.5 से सीधा 1.2 पर आ गिरी है। जबकि इससे पहले भी कई बार रोस्टिंग हुई है।
  • CarryMinati का वीडियो Delete होना– आपको बता दें कि CarryMinati ने जिस वीडियो द्वारा Tik-Tokers आमिल सिद्दिकी को जवाब दिया वह थोड़े टाइम बाद हटा दिया गया और इसी के बाद Tik-Tok की रेटिंग में भारी गिरावट होने लगी थी।

ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार ऐसा सच में प्रतीत हो रहा है कि यह वॉर Tik-Tok vs YouTube नहीं बल्कि America vs China है।


ऐसे ही अपने प्रतिदिन की रोहचक खबरें जानने के लिए बने रहे हमारे साथ और पढ़ते रहे

ख़बर लाज़मी (ख़बर वही जो आपके लिए हो लाज़मी)

Comments